NEET Result 2025 News: हर साल लाखों छात्र NEET (National Eligibility cum Entrance Test) में शामिल होते हैं ताकि MBBS, BDS, और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला पा सकें। NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई है और अब छात्र बेसब्री से NEET Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं।

NEET Result 2025 News के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि रिजल्ट कब आएगा, कहां और कैसे चेक करें, क्या-क्या जानकारी स्कोर कार्ड में मिलेगी, संभावित कटऑफ और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया क्या होगी।
READ MORE: NEET Result 2025 News: क्या नीट यूजी का रिजल्ट 2025 में आ गया है, जानिए सटीक जानकारी यहाँ से- Govt School Teacher Recruitment 2025: सरकारी शिक्षक के 35726 पदों पर सुनहरा मौका, यहाँ से करें आवेदन
- NEET OBC Cutoff: एमबीबीएस के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं?
- NEET UG Exam 2025 Update: होगा दुबारा, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिए नयी तारीख
क्या NEET UG Result 2025 जारी हो गया है?
फिलहाल, NEET 2025 का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन National Testing Agency (NTA) की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NEET Result 2025 को 14 जून 2025 तक घोषित किया जा सकता है। NTA पहले NEET Answer Key 2025 जारी करेगा, फिर रिजल्ट।
NEET Result 2025 News की महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तारीख (संभावित) |
---|---|
NEET 2025 परीक्षा तिथि | 4 मई 2025 |
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी | 29 मई 2025 |
आपत्तियाँ दर्ज करने की अंतिम तिथि | 31 मई 2025 |
फाइनल उत्तर कुंजी | 10 जून 2025 |
NEET Result 2025 | 14 जून 2025 |
काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ | जुलाई 2025 |
NEET Result 2025 News: कैसे देखें Result?
NEET Result 2025 News के अनुसार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं |
- आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं।
- “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number, Date of Birth और Security PIN डालें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा – इसे डाउनलोड करें और सेव रखें।
स्कोर कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
NEET Result 2025 News के अनुसार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके जब आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं तो निम्न बातों की जानकारी मिलती है |
- उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर
- कुल अंक (Total Marks)
- विषयवार अंक (Physics, Chemistry, Biology)
- ऑल इंडिया रैंक (AIR)
- श्रेणी (Category) व श्रेणी अनुसार रैंक
- कटऑफ मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस
NEET UG 2025 कटऑफ (अनुमानित)
श्रेणी | संभावित कटऑफ स्कोर |
---|---|
General/UR | 710 – 138 |
OBC/SC/ST | 137 – 105 |
UR-PWD | 137 – 120 |
OBC/SC/ST-PWD | 119 – 105 |
नोट: वास्तविक कटऑफ रिजल्ट के साथ ही NTA द्वारा घोषित की जाएगी।
रिजल्ट के बाद आगे क्या करना है?
1. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
AIQ (All India Quota) और स्टेट कोटा दोनों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है।
2. चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट
आप अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं, उसके आधार पर सीटें आवंटित होती हैं।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग
कॉलेज में दस्तावेज़ जमा कराना और रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होता है।
NEET Result 2025 News: निष्कर्ष
NEET UG 2025 Result को लेकर छात्रों के बीच भारी उत्साह है। परीक्षा 4 मई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है और अब NTA द्वारा 14 जून 2025 तक रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। अगर आप NEET रिजल्ट से संबंधित ताज़ा अपडेट चाहते हैं तो इस पोस्ट को बुकमार्क करें और शेयर करना न भूलें।
NEET Result 2025 – FAQs
Q1. NEET UG 2025 का रिजल्ट कब आएगा?
14 जून 2025 तक रिजल्ट जारी हो जाएगा।
Q2. रिजल्ट कहां से चेक करें?
NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से।
Q3. सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?
सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 600+ अंक लाना सुरक्षित माना जाता है।
Q4. क्या फेल होने के बाद दोबारा परीक्षा दी जा सकती है?
हां, NEET में अटेम्प्ट की कोई सीमा नहीं है।
Q5. क्या NEET स्कोर अन्य कोर्स के लिए मान्य है?
हां, MBBS, BDS के अलावा AYUSH, BSc Nursing आदि में भी NEET स्कोर मान्य होता है।