Neet UG Admission 2025: आजकल नीट यूजी 2025 को लेकर काफी चर्चा है। अगर रिजल्ट को देखें तो पिछले कई साल के मुकाबले इस साल के कट ऑफ में भारी गिरावट देखने को मिला है । छात्रों में असमंजस की स्थिति है कि मेरा नामांकन कहाँ होगा? लेकिन शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कम रैंक लाने वाले को भी अच्छे मेडिकल कॉलेज में नामांकन होने की उम्मीद है । इसके लिए इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए उम्मीद हैं कि सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा ।
NEET UG 2025 के लिए प्रकाशित परिणाम की तुलना अगर पिछले साल से किया जाय तो तो जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की क्वालिफाइंग कटऑफ में 18 अंकों की कमी आई है जबकि ओबीसी, एससी और एसटी में 14 अंकों की गिरावट देखने को मिला है । इसका मुख्य कारण है कि इस साल का सवाल पिछले कई सालों की अपेक्षा जटिल और कठिन था। नतीजतन इस साल परीक्षार्थियों द्वारा सभी सवालों को अटैमप्ट करना संभव नहीं था।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में कट ऑफ घट जाएगा
नीट यूजी 2025 के परिणाम से साफ जाहिर होता है कि इस साल सरकारी मेडिकल कॉलेज में कम अंक लाने वाले का नामांकन आसानी से हो जायेगा । इस साल मात्र 1332 कैंडिडेट ऐसे हैं जो कि 720 में 600 अंक हासिल किया है । जबकि भारत में एमबीबीएस कोर्स के लिए कूल 1,18,190 सीट है। जिसमें से सरकारी MBBS सीटों की कुल संख्या (2025 तक का अनुमान) 350+ कॉलेज में 56,000 से अधिक है।
- NEET UG Admission Counselling 2025: जानिए पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और महत्वपूर्ण तिथियां
- NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: टाॅपर्स लिस्ट, पुरी डेटा के साथ विस्तार से जानिए
- Medical Entrance Exam NEET 2025: बिहार की बेटी ने लहराई परचम,जानिए सफलता का राज
अगर एम्स कालेजों की बात करें तो यहाँ सीटों की संख्या कुल AIIMS सीटें (सभी 20+ AIIMS) में 2000 से अधिक है। इस डाटा के आधार पर कहा जा सकता है कि 600 अंक लाने वाले छात्रों का एडमिशन उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज में आसानी से हो जायेगा ।
भारत में सरकारी MBBS सीटों की कुल संख्या (2025 तक का अनुमान)
श्रेणी | कुल सरकारी मेडिकल कॉलेज | MBBS सीटों की संख्या |
---|---|---|
भारत सरकार के तहत (AIIMS, JIPMER आदि) | 23+ (AIIMS) + JIPMER | 3,000+ |
राज्य सरकार के कॉलेज | लगभग 330+ | 53,000+ |
कुल सरकारी MBBS सीटें | 350+ कॉलेज | 56,000 से अधिक |
AIIMS में MBBS सीटें (2025)
AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) भारत सरकार द्वारा संचालित सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान हैं। नीचे प्रमुख AIIMS संस्थानों और उनकी सीट संख्या की जानकारी दी गई है:
AIIMS संस्थान | MBBS सीटें |
---|---|
AIIMS दिल्ली | 125 |
AIIMS भोपाल | 125 |
AIIMS भुवनेश्वर | 125 |
AIIMS जोधपुर | 125 |
AIIMS पटना | 125 |
AIIMS रायपुर | 125 |
AIIMS ऋषिकेश | 125 |
अन्य नए AIIMS (नागपुर, रायबरेली, देवघर, गोरखपुर, आदि) | 50–125 (प्रति संस्थान) |
कुल AIIMS सीटें (सभी 20+ AIIMS) | 2,000 से अधिक |
JIPMER MBBS सीटें
संस्थान | MBBS सीटें |
---|---|
JIPMER, पुदुचेरी | 150 |
JIPMER, कराईकल | 62 |
कुल | 212 सीटें |
राज्यवार कुछ प्रमुख सरकारी MBBS सीटें (2025 तक)
राज्य | अनुमानित सरकारी सीटें |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 5,000+ |
बिहार | 1,700+ |
मध्य प्रदेश | 2,000+ |
महाराष्ट्र | 4,000+ |
तमिलनाडु | 4,100+ |
कर्नाटक | 3,150+ |
राजस्थान | 3,300+ |
पश्चिम बंगाल | 3,000+ |
ओडिशा | 1,300+ |
गुजरात | 3,000+ |
💡 नोट: यह संख्या हर साल बढ़ रही है क्योंकि नए मेडिकल कॉलेजों को NMC (National Medical Commission) से मंजूरी मिल रही है।
कुल सीटों की जानकारी (सरकारी + प्राइवेट मिलाकर)
प्रकार | अनुमानित कुल सीटें |
---|---|
सरकारी MBBS सीटें | 56,000+ |
प्राइवेट MBBS सीटें | 50,000+ |
कुल MBBS सीटें (भारत में) | 1,06,000+ (2025 तक) |
महत्वपूर्ण बातें
- सभी AIIMS और JIPMER की MBBS सीटों पर NEET UG के माध्यम से प्रवेश होता है।
- AIIMS और JIPMER अब NEET UG के स्कोर पर ही एडमिशन देते हैं (अलग परीक्षा नहीं होती)।
- ऑल इंडिया कोटे की 15% सीटों पर कोई भी राज्य का छात्र आवेदन कर सकता है।
- आरक्षण नीति राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर लागू होती है (SC, ST, OBC, EWS, PwD आदि के लिए)।
Neet UG Admission 2025: निष्कर्ष
अगर आप NEET UG 2025 की परीक्षा में 400 + अंक हासिल किए हैं और सरकारी कॉलेज में MBBS करना चाहते हैं, तो आपके पास 2025 तक लगभग 56,000 से अधिक सरकारी सीटें उपलब्ध हैं। इसमें AIIMS की लगभग 2,000 से अधिक सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों के लिए प्रतियोगिता कड़ी होती है, लेकिन सही रणनीति और मेहनत से प्रवेश संभव है।