NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी ने 14 जून (शनिवार) को रिजल्ट घोषित कर दिया है । इस वर्ष नीट यूजी में रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 2276069 था । इसमें से 2209318 कैंडिडेटस परीक्षा में उपस्थित हुआ था जबकि 66751 अनुपस्थित रहा।इस साल का परिणाम चौकाने वाला है । 9 साल बाद इस साल का टाॅपर मात्र 686/ 720 अंक हासिल किया है । जबकि 2024 में 17 छात्रों ने 720 में से 720 अंक पाए थे। रिजल्ट की पुरी जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहिए |

आपको बताते चले कि NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को संपन्न हुआ था । मध्यप्रदेश के इन्दौर केन्द्रों पर विधार्थियों को परीक्षा के दौरान बिजली चले जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था । ऐसे छात्रों का मामला कोर्ट में है । इन छात्रों की संख्या लगभग 75 है । इन छात्रों के रिजल्ट को रोक दिया गया है । इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जायेगा । इसके बाद नीट यूजी 2025 का फाइनल मेरिट बनेगा।
READ MORE: NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: टाॅपर्स लिस्ट, पुरी डेटा के साथ विस्तार से जानिए- NEET Result 2025: Cut-Offs, Ranks & What Comes Next – Complete Breakdown
- NEET Cut Off 2025: कितना मार्क्स सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए चाहिए?
- Bihar BSc Agriculture 2025 Apply Online: Eligibility, Exam Syllabus, Fee, Pattern, Free Download and more
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: Overview
Article name | NTA NEET UG 2025 RESULT OUT |
Exam name | NEET UG 2025 |
Conducting agency | National Testing Agency (NTA) |
Exam Date | 4 May 2025 |
Result Published | 14 June 2025 |
Total Registered Students | 2276069 |
Total Students Present | 2209318 |
Qualifying Students | 12,36,531 |
Total MBBS Seats | 1.18 Lakh |
Official Website | https://neet.nta.nic.in |
पाँच साल के बाद ऐसा हुआ है कि किसी को नहीं मिला 720 में 720 अंक । जैसा कि आप सभी को पता होगा कि 2020 से लगातार 2024 तक 720 में 720 अंक टाॅपरस ला रहा था। जबकि 350 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 700 से अधिक अंक मिला था। 2025 में फर्सट टाॅपर को मात्र 686 अंक मिला था ।
इस बार राजस्थान के महेश केसवानी ने नीट यूजी 2025 में 720 में 686 अंक हासिल करके आॅल इंडिया में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं मध्यप्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 682 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक टू हासिल किया ।
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: Marks Range
नेशनल टेस्ट एजेंसी ने पहली बार अभ्यथियों की संख्या को मार्कस रेंज में बांटकर डेटा जारी किया है । इस आकड़ा से पता चलता है कि कितने छात्रों ने कितने अंकों के बीच स्कोर किया है । इस डाटा में बताया गया है कि मात्र 1332 कैंडिडेट 600 से उपर अंक लाएं हैं । डाटा इस प्रकार से है ।
अंक रेंज | छात्रों की संख्या |
651-686 | 73 |
601-650 | 1259 |
551-600 | 10,658 |
501-550 | 39,521 |
451-500 | 69,503 |
401-450 | 88,239 |
351-400 | 1,05,578 |
301-350 | 1,26,935 |
251-300 | 1,57,952 |
201-250 | 1,98346 |
144-200 | 3,03,040 |
नोट: मेरे दोस्तों, डाटा में न्युनतम अंक रेंज 144 तक हीं दिखाया गया है क्योकि जनरल और ईडब्ल्यूएस की कट-ऑफ इस परीक्षा में 144 रही । जबकि एससी/ एसटी और ओबीसी के लिए 113 रही । पिछले साल जनरल की कट-ऑफ 162 थी।
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: कैटेगरी के अनुसार छात्रों की संख्या
NEET UG 2025 के प्रकाशित रिजल्ट में कूल 12.36 लाख छात्रों का चयन किया गया जो कि एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए काउंसिलिंग कर सकते हैं या नामांकन लें सकते हैं । इसमें से 8.97 लाख आरक्षित वर्ग से है । डाटा कूछ इस प्रकार से है ।
वर्ग | कूल छात्र | क्वालिफाइड |
जनरल | 6.65 | 3.38 |
ओबीसी | 9.25 | 5.64 |
एससी | 3.22 | 1.68 |
एसटी | 1.43 | 0.67 |
ईडब्ल्यूएस | 1.51 | 0.97 |
नोट : सभी आकड़े लाख में हैं ।
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: क्वालिफाइंग कट-ऑफ का आकड़ा
जनरल एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कुछ वर्षों में कट-ऑफ कुछ इस प्रकार से है ।
वर्ष | अंक |
2025 | 144/720 |
2024 | 162/720 |
2023 | 137/720 |
2022 | 117/720 |
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT के अनुसार ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी का कट-ऑफ कुछ इस प्रकार से है ।
वर्ष | अंक |
2025 | 113/720 |
2024 | 127/720 |
2023 | 107/720 |
2022 | 93/720 |
NTA NEET UG 2025 RESULT OUT: निष्कर्ष
आपको बताते चले की भारत में एमबीबीएस कोर्स के लिए कूल 1,18,190 सीट है। एकेडमिक सेशन 2024 25 के दौरान इनमें से 1,15, 250 सीटों पर दाखिला हुआ था मेडिकल काउंसलिंग कमिटी नीट यूजी 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है। एक्सपर्ट को माने तो काउंसलिंग फॉर्म भरते वक्त एमबीबीएस और बीडीएस दोनों के लिए समान रूप से हिट करना होगा। ऐसे में चॉइस फिल करते समय प्रायोरिटी फिक्स करनी होगी।